2018 में होंगे 2 चंद्र और 3 सूर्यग्रहण, ये होगा आप पर असर

2018 में पांच ग्रहण होंगे। इनमें से 3 सूर्यग्रहण होंगे, जो भारत में नहीं दिखेंगे, जबकि 2 चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देंगे

साल 2018 में कुल पांच ग्रहण का योग बन रहा है। इनमें से 3 सूर्यग्रहण होंगे, जो भारत में नहीं दिखाई देंगे, जबकि 2 चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देंगे और इसका प्रभाव भी पूरे देश पर पड़ेगा।
साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को होगा और दूसरा 27 जुलाई को। पहला चंद्रग्रहण पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि में होने से बारिश होने के योग बन रहे हैं। यह ग्रहण भारत सहित एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका में भी दिखाई देगा।

ये होगा ग्रहण का समय
ग्रहण का सूतक सुबह 08.20 से प्रारंभ होगा। ग्रहण की काली छाया शाम 05.18 पर चंद्रमा को स्पर्श करेगी। इसके बाद 06.22 से खग्रास काल प्रारंभ हो जाएगा। इसमें ग्रहण का मध्य रात 7 बजे होगा। 07.38 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसके बाद 08.41 पर मोक्ष होगा। पूरा ग्रहण काल 03 घंटे 23 मिनट का रहेगा।

ये असर होगा आपकी राशि पर
मेष-
खर्च बढ़ेगा
वृष- सभी तरह से शुभ
मिथुन- हानि की आशंका
कर्क- स्वास्थ्य खराब
सिंह- वाद-विवाद संभव
कन्या- अचानक धन लाभ
तुला- शुभ काम होंगे
वृश्चिक- मानहानि से बचें
धनु- मानसिक तनाव
मकर- सावधानी बरतें
कुंभ- शुभ योग बनेंगे
मीन- मन को शांत रखें

दूसरा चंद्रग्रहण जुलाई में


दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर होगा, जो 3 घंटे 55 मिनट का रहेगा। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में होगा। भारत के अलावा ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, रूस के सुदूर उत्तरी भाग को छोड़कर, एशिया, अफ्रीका, स्कैनडेनेविया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।

ये होगा ग्रहण का समय
ग्रहण का स्पर्श 11 बजकर 55 मिनिट रात से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य काल 1 बजकर 23 मिनिट रहेगा और मोक्ष 3 बजकर 51 मिनिट पर होगा। सूतक दोपहर 2 बजकर 55 मिनिट से होगा ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

ये असर होगा आपकी राशि पर
मेष-
लाभ होने के योग हैं
वृष- अपमान हो सकता है
मिथुन- कष्ट की संभावना
कर्क- साथी को कष्ट
सिंह- लाभ हो सकता है
कन्या- भय रहेगा
तुला- कष्ट हो सकता है
वृश्चिक- लाभ होने के योग
धनु- हानि हो सकती है
मकर- धोखा मिल सकता है
कुंभ- हानि की संभावना
मीन- लाभ हो सकता है

कब होंगे सूर्यग्रहण?


पहला खंडग्रास सूर्यग्रहण 15 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.25 बजे से रहेगा। दूसरा सूर्यग्रहण 13 जुलाई को होगा, लेकिन दोनों भारत में नहीं दिखाई देंगे। यह सुबह 07.19 बजे शुरू होगा। तीसरा सूर्यग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 01.32 बजे शुरू होगा, ये भी भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जो ग्रहण भारत में दिखाई देता है वही मान्य होता है। दिखाई नहीं देने से ये तीनों ही ग्रहण मान्य नहीं होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.