Peculiar measures of paan Archives - Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India https://www.astrologyofmylife.com/tag/peculiar-measures-of-paan/ Best Astrologer and Vastu Consultant at Pitampura Delhi - Acharya Dr. MSD Arya, Astrologer, Numerologist, Vastu Consultant, Gems Suggestions, best vastu consultant, moksha mukti, Best Astrologer, Astrology, Lal Kitab, Numerology, Horoscope, Matchmaking Astrologer, Astro SHop, Acharya Arya, Astro Arya, Astro arjuna, BlackMagic, hindu Panchang, Rashifal, Love, vashikaran, Thantrik, Raghava Bhatt, Moksha Mukti Jyotish and vastu Sansthan Delhi INdia Thu, 22 Feb 2024 08:07:08 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 https://www.astrologyofmylife.com/wp-content/uploads/2024/02/cropped-Moksha-Mukti-logo-latest-32x32.png Peculiar measures of paan Archives - Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India https://www.astrologyofmylife.com/tag/peculiar-measures-of-paan/ 32 32 Shiv Rudra Abhishek Upay Phal – इन द्रव्यों से करें शिव जी का रूद्राभिषेक, दूर होंगे ग्रहों के दोष और बने रहेंगे स्वास्थ्य.. https://www.astrologyofmylife.com/shiv-rudra-abhishek-upay-phal/ https://www.astrologyofmylife.com/shiv-rudra-abhishek-upay-phal/#respond Wed, 19 May 2021 17:57:27 +0000 https://www.astrologyofmylife.com/?p=17783 जन्म कुंडली में कुछ ग्रह अशुभ स्थिति में भी होते हैं। इनका सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है  ग्रहों की अशुभ स्थिति को देखते हुए यदि शिवजी का रुद्राभिषेक अलग-अलग बस्तुओं से किया जाए तो इससे ग्रहों के दोष तो दूर होंगे ही साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा……. (Shiv Rudra Abhishek …
Continue reading Shiv Rudra Abhishek Upay Phal – इन द्रव्यों से करें शिव जी का रूद्राभिषेक, दूर होंगे ग्रहों के दोष और बने रहेंगे स्वास्थ्य..

The post Shiv Rudra Abhishek Upay Phal – इन द्रव्यों से करें शिव जी का रूद्राभिषेक, दूर होंगे ग्रहों के दोष और बने रहेंगे स्वास्थ्य.. appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
जन्म कुंडली में कुछ ग्रह अशुभ स्थिति में भी होते हैं। इनका सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है  ग्रहों की अशुभ स्थिति को देखते हुए यदि शिवजी का रुद्राभिषेक अलग-अलग बस्तुओं से किया जाए तो इससे ग्रहों के दोष तो दूर होंगे ही साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा……. (Shiv Rudra Abhishek Upay Phal )

Horoscope

 

१:- सूर्य ग्रह:- जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होने पर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, आंखों की समस्या व कमजोरी देता है।
उपाय- प्रातिदिन जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
२:- चंद्र ग्रह:- जन्म कुंडली में चंद्र नीच का होने से सर्दी, अस्थमा व आंखों से संबंधित समस्याएं होती हैं।
उपाय- कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
३:- मंगल ग्रह:- जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होने से खून व पेट से संबंधित बीमारियां होती हैं।
उपाय- गिलोय (औषधि) की बूटी के रस से शिवजी का अभिषेक करें.! (Shiv Rudra Abhishek Upay Phal )

Prashna Kundli by Acharya Arya

४:- बुध ग्रह:- जन्म कुंडली में बुध नीच का होने से पेट व फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होने की आशंका रहती है।
उपाय–दूध में पीले फूल मिला कर शिवजी का अभिषेक करें।
५:-गुरु ग्रह:- जन्म कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में होने पर स्कीन, दांत व कफ से संबंधित बीमारियां होती हैं।
उपाय-:- विधारा की बूटी के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
६:- शुक्र ग्रह:- जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर यौन संक्रमण, कमजोरी व शीत से संबंधित बीमारियां होती हैं।
उपाय- पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करें। (Shiv Rudra Abhishek Upay Phal )

Matchmaking – Acharya Dr MSD Arya

७:- शनि देव:- जन्म कुंडली में शनि नीच का होने से अस्थमा, खांसी व घुटनों से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
उपाय- गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
८:- राहु ग्रह:- जन्म कुंडली में राहु कमजोर होने से डिप्रेशन, बुखार व दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती हैं।
उपाय- भांग या नागकेसर से शिवजी का अभिषेक करें। (Shiv Rudra Abhishek Upay Phal )

Shubh Muhurat

९:- केतु ग्रह:- जन्म कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में होने से शुगर, कान व गुप्तांग से संबंधित रोग होते हैं।
उपाय- सरसों के तेल से शिवजी का अभिषेक करें। (Shiv Rudra Abhishek Upay Phal )

Name Check & Suggestion by Numerology

The post Shiv Rudra Abhishek Upay Phal – इन द्रव्यों से करें शिव जी का रूद्राभिषेक, दूर होंगे ग्रहों के दोष और बने रहेंगे स्वास्थ्य.. appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/shiv-rudra-abhishek-upay-phal/feed/ 0
How to Get a Lost or Stolen Item From the Constellation https://www.astrologyofmylife.com/how-to-get-a-lost-or-stolen-item-from-the-constellation/ https://www.astrologyofmylife.com/how-to-get-a-lost-or-stolen-item-from-the-constellation/#respond Wed, 17 Jun 2020 07:59:07 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=17005 नक्षत्रों से जानें खोयी या चोरी हुई वस्तु कब और कैसे मिलेगी? नष्टार्थस्य लोभोऽन्धे शीघ्रं मन्दे प्रयत्नत:। स्यात् दूरेश्रवणं मध्ये श्रुत्याप्ती न सुलोचने।।अंधाक्ष नक्षत्रों में गुम हुई या चोरी हुई वस्तु पूर्व दिशा की ओर जाती है। उसकी पुन: प्राप्ति की शीघ्र संभावना रहती है। अंधाक्ष नक्षत्र– रोहिणी, पुष्य., उ.फा., विशा, पूषा, धनि., रेवती इस …
Continue reading How to Get a Lost or Stolen Item From the Constellation

The post How to Get a Lost or Stolen Item From the Constellation appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>

नक्षत्रों से जानें खोयी या चोरी हुई वस्तु कब और कैसे मिलेगी?

नष्टार्थस्य लोभोऽन्धे शीघ्रं मन्दे प्रयत्नत:।
स्यात् दूरेश्रवणं मध्ये श्रुत्याप्ती न सुलोचने।।
अंधाक्ष नक्षत्रों में गुम हुई या चोरी हुई वस्तु पूर्व दिशा की ओर जाती है। उसकी पुन: प्राप्ति की शीघ्र संभावना रहती है।
अंधाक्ष नक्षत्र– रोहिणी, पुष्य., उ.फा., विशा, पूषा, धनि., रेवती इस नक्षत्र में खोई वस्तु शीघ्र मिलेगी।

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

सुलोचन नक्षत्रों में गुम हुई वस्तु उत्तर दिशा में जाती है परंतु उसका न तो कोई पता चलता है और न ही प्राप्ति होती है।
सुलोचन नक्षत्र– कृतिका, पुन., पू फा., स्वा., मूला., श्रवण, उ भा। इस नक्षत्र में खोई वस्तु नहीं मिलेगी।

Prashna Kundli by Acharya Arya

मध्याक्ष नक्षत्र में खोई वस्तु पश्चिम दिशा की ओर अति दूर चली जाती है। पता चलने पर भी प्राप्त नहीं होती।
मध्याक्ष नक्षत्र- भर., आद्रा., मघा, चित्रा, ज्येष्ठा, अभि., प भा.।
इस नक्षत्र में खोई वस्तु पता लगने पर भी नहीं मिलेगी। मंदाक्ष नक्षत्र में गुम अथवा चोरी हुई वस्तु दक्षिण दिशा की ओर गई होती है। अत्यधिक खोज करने पर खोई वस्तु मिलती है। मंदाक्ष नक्षत्र, अश्विनी मृग., आश्ले., हस्त., अनु., उ षा., शत.। इस नक्षत्र में खोई हुई वस्तु खूब प्रयास करने पर मिल जाती है।

Get Appointment

The post How to Get a Lost or Stolen Item From the Constellation appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/how-to-get-a-lost-or-stolen-item-from-the-constellation/feed/ 0
Medicine Bath Report https://www.astrologyofmylife.com/medicine-bath-report/ https://www.astrologyofmylife.com/medicine-bath-report/#respond Fri, 27 Dec 2019 08:02:42 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=12352 अपनी राशि अनुसार कौनसा औषधि युक्त स्नान करना चाहिए जिसके बारे में आप जरूर जानना चाहेगे। 1. मेष- मंगल प्रधान होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को पानी में बिल्वपत्र के वृक्ष की छाल और चंदन का चूर्ण मिलाकर स्नान करना चाहिए। 2. वृष- वृष राशि शुक्र होने के कारण सुगंधित कपूर काचरी, इलायची, …
Continue reading Medicine Bath Report

The post Medicine Bath Report appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
अपनी राशि अनुसार कौनसा औषधि युक्त स्नान करना चाहिए जिसके बारे में आप जरूर जानना चाहेगे।

1. मेष- मंगल प्रधान होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को पानी में बिल्वपत्र के वृक्ष की छाल और चंदन का चूर्ण मिलाकर स्नान करना चाहिए।
2. वृष- वृष राशि शुक्र होने के कारण सुगंधित कपूर काचरी, इलायची, चन्दन की थोड़ी सी मात्रा पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए।

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

3. मिथुन- मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं अतः बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय का गोबर जल से स्पर्श कर के स्नान करना चाहिए।
4. कर्क- कर्क राशि वाले व्यक्ति चन्द्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनको अपने स्नान के जल मे सफेद चंदन की थोड़ी सी मात्रा डालकर स्नान करना चाहिए।

Varshphal Report

5. सिंह- सिंह राशि वाले जातक सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं। आपको स्नान के जल में लाल पुष्प और केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए।
6. कन्या- कन्या राशि बुध ग्रह से प्रभावित होने के कारण से पन्ना रत्न या विधायरा की जड़ के जल से स्नान करने से बुध ग्रह का प्रभाव पड़ेगा।
7. तुला- यह राशि शुक्र प्रधान है। ऐश्वर्य एंव धन की प्राप्ति के लिए आपको मोगरे के पुष्प, गुलाब जल व चांदी को जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए।

Matchmaking – Acharya Dr MSD Arya

8. वृश्चिक- जलतत्व की राशि होने से आपको लाल गुलाब, मुंगा रत्न डालकर उस जल से स्नान करना चाहिए। मुंगा न मिलने पर इस रंग के पुष्प ले सकते हैं।
9. धनु- गुरु की राशि होने से मालती के फूल या हल्दी मिले जल से स्नान करने से गुरु का शुभ प्रभाव मिलता है।
10. मकर- शनि ग्रह की प्रसन्नता के लिए स्नान के जल में काले तिल, काले उड़द जल में मिलाकर उपयोग करना चाहिए।

Prashna Kundli by Acharya Arya

11. कुंभ- राशि स्वामी शनि होने से आपको शमी वृक्ष की लकडी, बिच्छुआ की जड़, तेलिया उड़द पानी में मिलाकर स्नान करना शुभ रहेगा।
12. मीन- जलतत्व प्रधान राशि होने से सुख, समृद्धि एंव ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए जल में मोगरे के फूल, पीली सरसो, गेंदे के पुष्प को डाल कर स्नान करने से गुरु के शुभ प्रभाव मिलते हैं।

Gemstone Suggestion

The post Medicine Bath Report appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/medicine-bath-report/feed/ 0
Know Your Personality According to Zodiac Sign https://www.astrologyofmylife.com/know-your-personality-according-to-zodiac-sign/ https://www.astrologyofmylife.com/know-your-personality-according-to-zodiac-sign/#respond Fri, 27 Dec 2019 07:40:48 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=12347 किस वार को आपका जन्म हुआ है? जानिए अपना व्यक्तित्व राशि के अनुसार …. आप अपने जन्म कुंडली और राशि के अनुसार जान सकते हैं अपना व्यक्तित्व और भविष्य की विशेष जानकारी और उससे जुड़ा हुआ खास योग . मेष – समझदारी से स्थिति को संभालिए, कार्यस्थल पर स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। आपके अच्छे …
Continue reading Know Your Personality According to Zodiac Sign

The post Know Your Personality According to Zodiac Sign appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
किस वार को आपका जन्म हुआ है? जानिए अपना व्यक्तित्व राशि के अनुसार ….

आप अपने जन्म कुंडली और राशि के अनुसार जान सकते हैं अपना व्यक्तित्व और भविष्य की विशेष जानकारी और उससे जुड़ा हुआ खास योग .

मेष –

समझदारी से स्थिति को संभालिए, कार्यस्थल पर स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपको अच्छी आमदनी होने वाली है।
संपत्ति विवाद को जल्दी से निपटा लें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

घरेलू मोर्चे पर परिवर्तन से आपको खुशी मिलेगी।
कमाई के अन्य स्रोत से मोटी आमदनी आने वाली है। कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : सफेद

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

वृषभ-
स्थिति से समझौता नहीं करने की वजह से कार्यक्षेत्र में आपको छटपटाहट हो सकती है। किसी मजबूरी की वजह से आप पारिवारिक समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

किसी बीमारी में घरेलू उपचार करना आपके लिए विशेष लाभदायी साबित होने वाला है। छुट्टी के दरमियान आपके जीवन में कोई आ सकता है। आपको प्यार होने वाला है, दिल थामकर बैठिए।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी

मिथुन –
कार्यस्थल पर आपके कामकाज की शैली पर सवाल उठाए जा सकते हैं इसलिए तैयार रहें। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है, नहीं तो आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

घर में तनाव रहेगा। घर का कोई सदस्य अस्वस्थ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारने से तनाव कम हो सकता है। कुछ लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : भूरा

Horoscope

कर्क –
रुकावटों को दूर करने में आप सक्षम हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत शुभ रहने वाला है। किसी के द्वारा छोड़ी हुई परियोजना आपके कंधे पर आ सकती है। दोस्तों से मुलाकात की संभावना है।

आपकी खूबियों की वजह से आपको कई सारा काम मिल सकता है जिसकी बदौलत आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर थोड़ा तनाव हो सकता है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : नीला

सिंह-
कार्यस्थल पर स्थिति आपके विपरीत रहेगी। आपको कुछ कठोर कदम भी उठाना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको किसी के साथ समझौता करना पड़ सकता है। घर में किसी के साथ बहस होने के कारण तनाव की स्थिति रहने वाली है। किसी सामाजिक समारोह की वजह से आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है।

आप में से कुछ लोग किसी अपने की कंपनी के लिए मदद कर सकते हैं। संपत्ति का मुद्दा बिगड़ सकता है, लेकिन उसे कानूनी पचड़े में जाने से रोकें।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हरा

Varshphal Report

कन्या-
शैक्षणिक मोर्चे पर आपके जुनून का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी काबिलियत का डंका बजेगा। बड़ी परियोजना मिल सकती है जिसके लिए आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा। आपको किसी से प्यार हो सकता है।

घर की तलाश में लगे लोगों को पसंद का घर मिल सकता है, जो आपके बजट में होगा। पैसे को लेकर आपको थोड़ा सख्त होना होगा। समाज को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गहरा पीला

तुला –
मेहनत और काम के प्रति समर्पण की बदौलत आपको अपने काम में कामयाबी मिल सकती है। शैक्षणिक स्तर पर किसी प्रोजेक्ट में आप व्यस्त रहेंगे। घर में किसी युवक की सफलता से घर के सदस्यों का सिर ऊंचा हो सकता है।

आर्थिक मोर्चे पर आप मजबूत स्थिति में होंगे।
आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। संपत्ति खरीदने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हरा

Matchmaking – Acharya Dr MSD Arya

वृश्चिक-
आप में से कुछ लोग नए करियर की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आप कई काम एकसाथ पूरा कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले कि आप बदनाम हों,
उसे खारिज कर देना सही होगा।

कुछ लोग ऑफिशियल काम से शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नई संपत्ति खरीदे जाने के संकेत हैं। घरेलू मोर्चे पर आपको जिसके साथ की जरूरत है, वो आपकी मदद कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग : गहरा मरकत

Career Report : One Year

धनु-
आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। शैक्षणिक स्तर पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर निर्णय देने से पहले सारे तथ्य इकट्ठा कर लें।

प्रेमी चिंतित रह सकते हैं। मनोदशा बदलने की कोशिश करें। कोई बड़ा घरेलू उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं, खरीदने से पहले सावधानी रखना हितकर होगा। शुभ अंक : 10 शुभ रंग : नीला

मकर –
घर खरीदने के लिए लोन लेने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। आपके ऊपर वो काम करने के लिए जोर दिया जा सकता है जिसे लेकर आप आशंकित हैं,
लेकिन ठंडे दिमाग से सोचने पर आप कदम बढ़ा सकते हैं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : दूधिया

कुंभ –
आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर जिस सफलता का आपको इंतजार था, वो संभव हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी असाधारण उपलब्धि आपकी प्रतिष्ठा बढ़ा सकती है।

आपको विरासत में धन या पैसा मिल सकता है। शादीयोग्य लोगों की जल्दी ही शादी हो सकती है। आपको किसी के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है। किसी शहर का दौरा आपके लिए मजेदार होने वाला है।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला

Gemstone Suggestion

मीन
स्वयं के हित के लिए आप घर का माहौल बिगाड़ सकते हैं। कुछ लोगों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। विदेश जाने का आपका सपना पूरा होने वाला है।

संपत्ति खरीदने के लिए आप सभी औपचारिकता पूरी कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आप जो भी फैसला लेते हैं,
उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ को देना हितकर होगा। पैसा निवेश करने से पहले सबसे राय ले सकते हैं, पर फैसला अपने मन से ही करेंगे।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गहरा पीला

Signature Design

The post Know Your Personality According to Zodiac Sign appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/know-your-personality-according-to-zodiac-sign/feed/ 0
Lottery Yog https://www.astrologyofmylife.com/lottery-yog-acharya-arya-best-astrologer-of-pitampura-delhli/ https://www.astrologyofmylife.com/lottery-yog-acharya-arya-best-astrologer-of-pitampura-delhli/#respond Fri, 16 Aug 2019 06:16:26 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=6281 ज्योतिष अनुसार लॉटरी से धन प्राप्ति के कुछ योग : क्योंकि त्योहारों का समय शुरू हो चुका है, और इन त्योहारों के साथ ही लॉटरी वालो का भी समय शुरू हो जाता है जैसे कि राखी बंपर, जन्माष्टमी और उस के बाद दीपावली पर भी लक्ष्मी बंपर से सरकार द्वारा लॉटरी के शौकीन लोगो को …
Continue reading Lottery Yog

The post Lottery Yog appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
ज्योतिष अनुसार लॉटरी से धन प्राप्ति के कुछ योग :

क्योंकि त्योहारों का समय शुरू हो चुका है, और इन त्योहारों के साथ ही लॉटरी वालो का भी समय शुरू हो जाता है जैसे कि राखी बंपर, जन्माष्टमी और उस के बाद दीपावली पर भी लक्ष्मी बंपर से सरकार द्वारा लॉटरी के शौकीन लोगो को लुभाया जाता है । और हज़ारो की संख्या में लॉटरी के शौकीन अपनी किस्मत आज़माते भी हैं । हालांकि अपनी किस्मत आज़माने में बुराई नहीं, लेकिन अपना कीमती धन लालच में आकर खराब करना सही नहीं । जीवन की हर छोटी बड़ी घटना का संबंध ग्रहो की चाल से होता है, तो इस पोस्ट में लॉटरी से संबंधित धन प्राप्ति के योग की बात करते हैं :

Vastu Check by Scientifically

ज्योतिष में लॉटरी से संबंधित विचार :

सब से महत्वपूर्ण बात कि हम खुद लॉटरी टिकट का चुनाव अपने हाथ से करते हैं , अपने मन मुताबिक टिकट का चुनाव हम करते हैं । मतलब हमारे हाथों में वो गुडलक होना चाहिए कि हम सही टिकट का चुनाव करें । और हाथों से की गई किसी भी एक्टिविटी का संबंध कुण्डली के 3rd भाव से होता है । हमे लाभ की प्राप्ति भी हो तो 3rd भाव / स्वामी ग्रह का संबंध कुण्डली के 2nd या 11th भाव से बनना चाहिए । दूसरी महत्वपूर्ण बात क्योंकि धन अचानक से आ रहा है, यहां पर 11वे भाव और 6th भाव ( 8th from 11th ) का संबंध होना चाहिए , क्योंकि जब भी कोई घटना अचानक होती है तो वो 8th भाव से संबंधित होती है । कुण्डली में 2nd और 11th भाव धन से संबंधित होते हैं । जबकि नवग्रहों की बात करें तो गुरु, शुक्र और राहु ग्रहो का संबंध होना चाहिए । कुण्डली में पीड़ित गुरु और शुक्र होना ज़रूरी है क्यूंकि बिना मेहनत के धन प्राप्ति के योग पीड़ित गुरु शुक्र से आते हैं ।

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

लॉटरी से लाभ के लिए दशा और गोचर :

इस तरह कुल मिला कर कुण्डली में 2, 3, 6 और 11वे भावो के स्वामी ग्रहो का आपस में संबंधित होना ज़रूरी है , जिस में गुरु और शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में होकर इन भावो से संबंधित हो , सिर्फ उसी कुण्डली में ही लॉटरी से धन प्राप्ति के योग बनते हैं । और यदि व्यक्तिगत कुण्डली में ही यह योग उपस्थित नहीं तो लॉटरी के लिए सोचना नहीं चाहिए । और यदि इस तरह के योग हैं, तो भी उन भावो से संबंधित महादशा , अंतरदशा और गोचर जो कि चन्द्र राशि से देखा जाता है, इन सब का विचार करना ज़रूरी है ।

Get Appointment

क्योंकि दशा और गोचर के बिना फलित सम्भव नहीं । व्यक्तिगत कुण्डली में योग देखने के बाद संबंधित ग्रहो की दशा ( 2, 3, 6, 11वे भावो के स्वामी ग्रह, इन भावो में विराजमान ग्रह, इन भावो पर दृष्टि देने वाले ग्रहो ) का विचार करना चाहिए । अगर दशा भी मिल जाये तो चन्द्र राशि से गोचर विचार करते हुए, चन्द्र कुण्डली में 2, 3, 6 और 11वे भावो का आपसी संबंध ( युति या दृष्टि ) से देखना चाहिए । इस तरह सब से पहले व्यक्तिगत कुण्डली में योग, उस के बाद दशा और उस के बाद चन्द्र राशि से गोचर विचार करने पर ही अगर सकारात्मक लक्षण प्राप्त हो तो ही लॉटरी के माध्यम से धन प्राप्ति सम्भव होती है ।

Note : इन के साथ ही मूलांक संख्या का भी ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि यदि आपका मूलांक 1 / 2 / 3 / 9 है जो क्रमवार सूर्य / चन्द्र / गुरु / मंगल ग्रह के अंक है, तो टिकट के नम्बर पर इनके विरोधी अंक ( 4, 5, 8 ) नहीं होने चाहिए ।

ओर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे…

आचार्य आर्य

+91 99999 5145

Horoscope

The post Lottery Yog appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/lottery-yog-acharya-arya-best-astrologer-of-pitampura-delhli/feed/ 0
राजनीति में सफलता के योग https://www.astrologyofmylife.com/yog-of-success-in-politics/ https://www.astrologyofmylife.com/yog-of-success-in-politics/#respond Fri, 02 Aug 2019 07:17:34 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=5584 राजनीति में सफलता के योग नीतिकारक ग्रह राहु, सत्ता का कारक सूर्य, न्याय-प्रिय ग्रह गुरु, जनता का हितैषी शनि और नेतृत्व का कारक मंगल जब राज्य-सत्ता के कारक दशम भाव, दशम से दशम सप्तम भाव, जनता की सेवा के छठे भाव, लाभ एवं भाग्य स्थान से शुभ संबंध बनाए तो व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ बनता है। …
Continue reading राजनीति में सफलता के योग

The post राजनीति में सफलता के योग appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
राजनीति में सफलता के योग

नीतिकारक ग्रह राहु, सत्ता का कारक सूर्य, न्याय-प्रिय ग्रह गुरु, जनता का हितैषी शनि और नेतृत्व का कारक मंगल जब राज्य-सत्ता के कारक दशम भाव, दशम से दशम सप्तम भाव, जनता की सेवा के छठे भाव, लाभ एवं भाग्य स्थान से शुभ संबंध बनाए तो व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ बनता है। व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ बनेगा या नहीं इसका बहुत कुछ उसके जन्मकालिक ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। अन्य व्यवसायों एवं करियर की भांति ही राजनीति में प्रवेश करने वालों की कुंडली में भी ज्योतिषीय योग होते हैं।

राहु:-राजनीति में राहु का महत्वपूर्ण स्थान है। राहु को सभी ग्रहों में नीतिकारक ग्रह का दर्जा दिया गया है। इसका प्रभाव राजनीति के घर से होना चाहिए। राहु के शुभ प्रभाव से ही नीतियों के निर्माण व उन्हें लागू करने की क्षमता व्यक्ति विशेष में आती है। राजनीति के घर (दशमभाव) से राहु का संबंध बने तो राजनेता में स्थिति के अनुसार बात करने की योग्यता आती है। सफल राजनेताओं की कुंडली में राहु का संबंध छठे, सातवें, दशमें व ग्यारहवें भाव से देखा गया है। छठे भाव को सेवा का भाव कहते हैं। व्यक्ति में सेवा भाव होने के लिए इस भाव से दशम या दशमेश का संबंध होना चाहिए। सातवां भाव दशम से दशम है इसलिए इसे विशेष रूप से देखा जाता है।

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

सूर्य:- राजनीति के क्षेत्र में सफलता के लिए सूर्य ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि सूर्य को ही सरकार और सत्ता का कारक माना गया है इसके अलावा शासन की कुशलता, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा, इच्छाशक्ति और यश का कारक भी सूर्य ही होता है और राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा का होना बहुत आवश्यक है इसलिए भी राजनीति में सफलता पाने के लिए कुण्डली में सूर्य का बलि होना आवश्यक है।

शनि:- शनि को जनता और जनता से मिलने वाला सपोर्ट का कारक माना गया है और सक्रीय राजनीति में सफल होने के लिए जनता के साथ मिलना बहुत आवश्यक है अतः कुण्डली में बलवान शनि जनता का सहयोग दिलाकर व्यक्ति को सफल राजनेता बनाता है।

चतुर्थ-भाव- कुण्डली का चौथा भाव भी जनता का कारक है अतः राजनीति में सफलता के लिए कुण्डली के चतुर्थ भाव और चतुर्थेश का बलि होना भी बहुत आवश्यक है।

षष्ठ और तृतीय भाव- कुण्डली का छठा और तीसरा भाव प्रतिस्पर्धा की क्षमता और विरोधियों पर विजय को दर्शाता है अतः कुण्डली में इन दोनों भावों का बलि होना भी राजनीति में सहायक होता है तथा विरोधियों पर विजय दिलाकर प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है।

Horoscope

दशम भाव-जन्म कुंडली के दशमें घर को राजनीति का घर कहते हैं। सत्ता में भाग लेने के लिए दशमेश और दशम भाव का मजबूत स्थिति में होना आवष्यक है। दशम भाव में उच्च, मूल त्रिकोण या स्वराशिस्थ ग्रह के बैठने से व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में बल मिलता है। गुरु नवम भाव में शुभ प्रभाव में स्थित हो और दशम घर या दशमेश का संबंध सप्तम भाव से हो तो व्यक्ति राजनीति में सफलता प्राप्त करता है। सूर्य राज्य का कारक ग्रह है अत: यह दशम भाव में स्वराशि या उच्च राशि में होकर स्थित हो और राहु छठे, दशवें व ग्यारहवें भाव से संबंध बनाए तो राजनीति में सफलता की प्रबल संभावना बनती है। इस योग में वाणी के कारक (द्वितीय भाव के स्वामी) ग्रह का प्रभाव आने से व्यक्ति अच्छा वक्ता बनता है।

शनि दशम भाव में हो या दशमेश से संबंध बनाए और इसी दशम भाव में मंगल भी स्थित हो तो व्यक्ति समाज के लोगों के हितों के लिए राजनीति में आता है। यहां शनि जनता का हितैषी हैऔर मंगल व्यक्ति में नेतृत्व का गुण दे रहा है। दोनों का संबंध व्यक्ति को राजनेता बनने के गुण प्रदान करेगा। सूर्य और राहु के अमात्यकारक बनने से व्यक्ति रुचि होने पर राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाने की संभावना रखता है और समाज में मान सम्मान तथा उच्च पद की प्राप्ति होती है। जन्मकुंडली, नवमांश तथा दशमांश तीनों कुंडलियों में समान तथा योग व्यक्ति को राजनीति में ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।

Varshphal Report

राजनैतिक सफलता के कुछ विशेष योग:-

1. यदि सूर्य स्वराशि या उच्च राशि के सिंह, मेष में होकर केन्द्र, त्रिकोण आदि शुभ भावों में बैठा हो तो राजनीति में सफलता मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी मेष लग्न की कुण्डली है तो 5th हाउस में सिंह राशि में सूर्य स्वग्रह होकर स्थित होंगे एवं 5th हाउस कुण्डली का त्रिकोण भाव होता हैं तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
2. सूर्य 10th हाउस में हो या 10th हाउस पर सूर्य की दृष्टि हो तो राजनीति में सफलता मिलती है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी मिथुन लग्न की कुण्डली है तो 10th हाउस में मीन राशि में सूर्य स्थित हो या सूर्य 4th हाउस कन्या राशि में स्थित होेकर 10th हाउस पर पूर्ण दृष्टि होती है तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
3. सूर्य यदि मित्र राशि में शुभ भाव में हो और अन्य किसी प्रकार पीड़ित ना हो तो भी राजनैतिक सफलता मिलती है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी कर्क लग्न की कुण्डली है तो सूर्य 10th हाउस में मेष राशि में मित्रराशिस्थ होकर शुभ भाव मे होगा। तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
4. शनि यदि स्वराशि या उच्च राशि मकर, कुंभ, तुला में होकर केन्द्र त्रिकोण आदि शुभ स्थानों में बैठा हो तो राजनीति में अच्छी सफलता मिलती है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी वृषभ लग्न की कुण्डली है तो शनि 9th हाउस में मकर राशि में स्वग्रही होकर स्थित होंगे जो कि त्रिकोण भाव है या फिर शनि 10th हाउस में कुंभ राशि में स्वग्रही होकर स्थित होंगे जो कि केन्द्र भाव है। तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
5. यदि चतुर्थेश चैथे भाव में बैठा या चतुर्थेश की चतुर्थ भाव पर दृष्टि हो तो ऐसे व्यक्ति को विशेष जनसमर्थन मिलता है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी सिंह लग्न की कुण्डली है तो 4th हाउस के लाॅर्ड मंगल 4th हाउस में स्वग्रही होकर स्थित होंगे जोकि त्रिकोण भाव है या फिर 4th हाउस के लाॅर्ड मंगल 10th हाउस में स्थित होकर 4th हाउस पर दृष्टि हो तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।

Matchmaking – Acharya Dr MSD Arya

6. 4th हाउस के लाॅर्ड का स्वगृही या उच्च राशि में होकर शुभ स्थान में होना भी राजनैतिक सफलता में सहायक होता है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी कर्क लग्न की कुण्डली है तो 4th हाउस के लाॅर्ड शुक्र 9th हाउस में मीन राशि में उच्च के होकर विराजमान हो तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
7. दशमेश और चतुर्थेश का योग हो तो दशमेश चतुर्थ भाव में और चतुर्थेश दशम भाव में हो तो ये भी राजनीति में सफलता दिलाता है। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी कुंभ लग्न की कुण्डली है तो 10th हाउस के लाॅर्ड मंगल 4th हाउस में वृषभ राशि में विराजमान हो तथा 4th हाउस के लाॅर्ड शुक्र 10th हाउस में विराजमान हो तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
8. सूर्य और बृहस्पति का योग केन्द्र, त्रिकोण में बना हो तो ये भी राजनैतिक सफलता दिलाता हैं। उदाहरण के तौर पर समझिये आपकी धनु लग्न की कुण्डली है तो सूर्य 5th हाउस में मेष राशि में त्रिकोण में स्थित हो और देवगुरु बृहस्पति 10th हाउस में केन्द्र में स्थित हो तब यह योग बनता है। और ऐसे व्यक्तियों को राजनीति में सफलता प्राप्त होती है।
9. कर्क लग्न में पैदा होने वाला अधिकतर व्यक्ति नेतृत्व गुणों से संपन्न होता है। भारत के अधिकतर शासक इस लग्न या राशि के है। उनमें मुख्य हैं- पं. जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, इन्द्र कुमार गुजराल, श्रीमती सोनिया गांधी, एच डी देवेगौड़ा, डाॅ. मनमोहन सिंह आदि।
10. बृहस्पति यदि बलि होकर लग्न में बैठा हो तो राजनैतिक सफलता दिलाता है।

Career Report : One Year

उपाय:- राजनीति से जुड़ें या राजनीति में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को सूर्य की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

1. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
2. सूर्यदेव को तांबे के कलश में कुंकुंम एवं गुड़ मिलाकर जल अर्पित करें।
3. ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।

Name Check & Suggestion by Numerology

The post राजनीति में सफलता के योग appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/yog-of-success-in-politics/feed/ 0
Burning Dead Body Meaningful https://www.astrologyofmylife.com/burning-dead-body-meaningful/ https://www.astrologyofmylife.com/burning-dead-body-meaningful/#respond Tue, 19 Mar 2019 05:58:19 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=4143 मृत शरीर जलाना अर्थपूर्ण हिंदू जलाते हैं शरीर को। क्योंकि जब तक शरीर जल न जाए, तब तक आत्मा शरीर के आसपास भटकती है। पुराने घर का मोह थोड़ा सा पकड़े रखता है। Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya तुम्हारा पुराना घर भी गिर जाए तो भी नया घर बनाने तुम एकदम से न …
Continue reading Burning Dead Body Meaningful

The post Burning Dead Body Meaningful appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
मृत शरीर जलाना अर्थपूर्ण

हिंदू जलाते हैं शरीर को। क्योंकि जब तक शरीर जल न जाए, तब तक आत्मा शरीर के आसपास भटकती है। पुराने घर का मोह थोड़ा सा पकड़े रखता है।

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

तुम्हारा पुराना घर भी गिर जाए तो भी नया घर बनाने तुम एकदम से न जाओगे। तुम पहले कोशिश करोगे, कि थोड़ा इंतजाम हो जाए और इसी में थोड़ी सी सुविधा हो जाए, थोड़ा खंभा सम्हाल दें, थोड़ा सहारा लगा दें। किसी तरह इसी में गुजारा कर लें। नया बनाना तो बहुत मुश्किल होगा, बड़ा कठिन होगा।

जैसे ही शरीर मरता है, वैसे ही आत्मा शरीर के आसपास वर्तुलाकार घूमने लगती है। कोशिश करती है फिर से प्रवेश की। इसी शरीर में प्रविष्ट हो जाए। पुराने से परिचय होता है, पहचान होती है। नए में कहां जाएंगे, कहां खोजेंगे? मिलेगा, नहीं मिलेगा?

इसलिए हिंदुओं ने इस बात को बहुत सदियों पूर्व समझ लिया कि शरीर को बचाना ठीक नहीं है। इसलिए हिंदुओं ने कब्रों में शरीर को नहीं रखा। क्योंकि उससे आत्मा की यात्रा में निरर्थक बाधा पड़ती है। जब तक शरीर बचा रहेगा थोड़ा बहुत, तब तक आत्मा वहां चक्कर लगाती रहेगी।

Horoscope

इसलिए हिंदुओं के मरघट में तुम उतनी प्रेतात्माएं न पाओगे, जितनी मुसलमानों या ईसाइयों के मरघट में पाओगे। अगर तुम्हें प्रेतात्माओं में थोड़ा रस हो, और तुमने कभी थोड़े प्रयोग किए हों–किसी ने भी प्रेतात्माओं के संबंध में, तो तुम चकित होओगे; हिंदू मरघट करीब-करीब सूना है।

कभी मुश्किल से कोई प्रेतात्मा हिंदू मरघट पर मिल सकती है। लेकिन मुसलमानों के मरघट पर तुम्हें प्रेतात्माएं ही प्रेतात्माएं मिल जाएंगी। शायद यही एक कारण इस बात का भी है, कि ईसाई और मुसलमान दोनों ने यह स्वीकार कर लिया, कि एक ही जन्म है। क्योंकि मरने के बाद वर्षों तक आत्मा भटकती रहती है कब्र के आस-पास।

हिंदुओं को तत्क्षण यह स्मरण हो गया कि जन्मों की अनंत शृंखला है। क्योंकि यहां शरीर उन्होंने जलाया कि आत्मा तत्क्षण नए जन्म में प्रवेश कर जाती है। अगर मुसलमान फिर से पैदा होता है, तो उसके एक जन्म में और दूसरे जन्म के बीच में काफी लंबा फासला होता है। वर्षों का फासला हो सकता है। इसलिए मुसलमान को पिछले जन्म की याद आना मुश्किल है।

इसलिए यह चमत्कारी बात है, और वैज्ञानिक इस पर बड़े हैरान होते हैं कि जितने लोगों को पिछले जन्म की याद आती है, वे अधिकतर हिंदू घरों में ही क्यों पैदा होते हैं? मुसलमान घर में पैदा क्यों नहीं होते?
कभी एकाध घटना घटी है। ईसाई घर में कभी एकाध घटना घटी है। लेकिन हिंदुस्तान में आए दिन घटना घटती है। क्या कारण है?

कारण है। क्योंकि जितना लंबा समय हो जाएगा, उतनी स्मृति धुंधली हो जाएगी पिछले जन्म की। जैसे आज से दस साल पहले अगर मैं तुमसे पूछूं, कि आज से दस साल पहले उन्नीस सौ पैंसठ, एक जनवरी को क्या हुआ? एक जनवरी उन्नीस सौ पैंसठ में हुई, यह पक्का है; तुम भी थे, यह भी पक्का है। लेकिन क्या तुम याद कर पाओगे एक जनवरी उन्नीस सौ पैंसठ?

तुम कहोगे कि एक जनवरी हुई यह भी ठीक है। मैं भी था यह भी ठीक है। कुछ न कुछ हुआ ही होगा यह भी ठीक है। दिन ऐसे ही खाली थोड़े ही चला जाएगा! ज्ञानी का दिन भला खाली चला जाए, अज्ञानी का कहीं खाली जा सकता है? कुछ न कुछ जरूर हुआ होगा। कोई झगड़ा-झांसा, उपद्रव, प्रेम, क्रोध, घृणा–मगर क्या याद आता है?

Life Prediction

 

कुछ भी याद नहीं आता। खाली मालूम पड़ता है एक जनवरी उन्नीस सौ पैंसठ, जैसे हुआ ही नहीं।

जितना समय व्यतीत होता चला जाता है, उतनी नई स्मृतियों की पर्ते बनती चली जाती हैं, पुरानी स्मृति दब जाती है। तो अगर कोई व्यक्ति मरे आज, और आज ही नया जन्म ले ले तो शायद संभावना है, कि उसे पिछले जन्म की थोड़ी याद बनी रहे। क्योंकि फासला बिलकुल नहीं है। स्मृति कोई बीच में खड़ी ही नहीं है। कोई दीवाल ही नहीं है।

लेकिन आज मरे, और पचास साल बाद पैदा हो तो स्मृति मुश्किल हो जाएगी। पचास साल! क्योंकि भूत-प्रेत भी अनुभव से गुजरते हैं। उनकी भी स्मृतियां हैं; वे बीच में खड़ी हो जाएंगी। एक दीवाल बन जाएगी मजबूत।

इसलिए ईसाई, मुसलमान और यहूदी; ये तीनों कौमें जो मुर्दो को जलाती नहीं, गड़ाती हैं; तीनों मानती हैं कि कोई पुनर्जन्म नहीं है, बस एक ही जन्म है। उनके एक जन्म के सिद्धांत के पीछे गहरे से गहरा कारण यही है, कि कोई भी याद नहीं कर पाता पिछले जन्मों को।

हिंदुओं ने हजारों सालों में लाखों लोगों को जन्म दिया है, जिनकी स्मृति बिलकुल प्रगाढ़ है। और उसका कुल कारण इतना है कि जैसे ही हम मुर्दे को जला देते हैं–घर नष्ट हो गया बिलकुल। खंडहर भी नहीं बचा कि तुम उसके आसपास चक्कर काटो। वह राख ही हो गया। अब वहां रहने का कोई कारण ही नहीं। भागो और कोई नया छप्पर खोजो।

Vastu Check by Scientifically

 

आत्मा भागती है; नए गर्भ में प्रवेश करने के लिए उत्सुक होती है। वह भी तृष्णा से शुरुआत होती है।

इसलिए तो हम कहते हैं, जो तृष्णा के पार हो गया, उसका पुनर्जन्म नहीं होता।
क्योंकि पुनर्जन्म का कोई कारण न रहा।
सब घर कामना से बनाए जाते हैं।
शरीर कामना से बनाया जाता है।
कामना ही आधार है शरीर का।
जब कोई कामना ही न रही, पाने को कुछ न रहा, जानने को कुछ न रहा, यात्रा पूरी हो गई, तो नए गर्भ में यात्रा नहीं होती।

Baby Name Nakshatra

 

The post Burning Dead Body Meaningful appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/burning-dead-body-meaningful/feed/ 0
पान के चमत्कारिक उपाय https://www.astrologyofmylife.com/peculiar-measures-of-paan/ https://www.astrologyofmylife.com/peculiar-measures-of-paan/#respond Sun, 09 Sep 2018 08:57:11 +0000 http://www.astrologyofmylife.com/?p=2534 “पान के चमत्कारिक उपाय” •यदि आप किसी परेशानी में है और इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है, तो यह उपाय करें – प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमानजी को पान का बीड़ा चढ़ाएं ! इस पान में चूने का प्रयोग नहीं किया जाता! पान के साथ इत्र की फुरेरी भी अर्पित …
Continue reading पान के चमत्कारिक उपाय

The post पान के चमत्कारिक उपाय appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
“पान के चमत्कारिक उपाय”

•यदि आप किसी परेशानी में है और इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है, तो यह उपाय करें – प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमानजी को पान का बीड़ा चढ़ाएं ! इस पान में चूने का प्रयोग नहीं किया जाता! पान के साथ इत्र की फुरेरी भी अर्पित करें ! इसके बाद हाथ जोड़ कर मानसिक रूप से हनुमानजी से अपने कष्टों से मुक्ति का निवेदन करें ! इस उपाय को आप निरंतर करते रहे जब तक कि आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता !

Online Astrologer – Acharya Dr MSD Arya

•किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को पान के पांच बीड़ें बनवा लें! इनमें यह पांच वस्तुएं ही रखवाएं – कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा तथा छोटी इलायची! इसके बाद प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को पहले दिए गए अनुसार पान तथा इत्र की फुरेरी हनुमान जी को अर्पित करते रहे !
•हनुमान जयंती को उपरोक्त प्रकार से 27 पान का बीड़ा बनवाकर इत्र की फुरेरी के साथ हनुमान जी को अर्पित करें, आपके कष्ट दूर होकर समस्याओ का समाधान प्राप्त होगा।

Gemstone Suggestion

The post पान के चमत्कारिक उपाय appeared first on Best Astrologer at Delhi INDIA - Numerology and Palmistry Expert - Vastu Consultant - Horoscope, Kundli Milan, Varsha phal Report and Gems Suggestion by Acharya Dr MSD Arya - Astrology of My life - Moksha Mukti Jyotish and Vastu Sansthan Delhi India.

]]>
https://www.astrologyofmylife.com/peculiar-measures-of-paan/feed/ 0